10 रुपये के स्टांप पर करा लिए हस्ताक्षर
24 अप्रैल 2020 को शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने शादी का दबाव बनाया तो उसने अपनी मां से मिलवाया। मां ने 10 रुपये के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करा लिए और शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद वह उसे जगह-जगह मकानों पर बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद करमजीत ने सुखदीप सिंह की कहीं भगा दिया।
जब वह दिसंबर में लौटा तो उसने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर उक्त लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसे भगा दिया और शादी से मना कर दिया। वह काफी दिन तक बिलसंडा थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में युवती ने मामले की शिकायत एडीजी से की। एडीजी के आदेश पर बिलसंडा पुलिस ने मां करमजीत व बेटा सुखदीप सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।