फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रात में मेला देखने गया था युवक, सुबह गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

Sat, 18 Nov 2023 01:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

गांव कल्लिया निवासी युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। दिवाली पर गांव आया था। शुक्रवार रात दूसरे गांव में मेला देखने गया था। सुबह उसका शव गांव से आधा किमी दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन
संजीव सक्सेना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव कल्लिया में युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक शुक्रवार की रात को मेला देखने के लिए घर से निकला था। देर रात वापस नहीं आने पर परिजन उसको तलाश कर रहे थे। शनिवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका मिला।  

विज्ञापन


गांव कल्लिया निवासी लालमन ने बताया कि 24 वर्षीय भतीजा संजीव सक्सेना उनके साथ गांव में रहता था। वह दिल्ली की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। दीपावली पर संजीव घर आया हुआ था। शुक्रवार की शाम को संजीव मेला देखने के लिए पास के ही भमोरा गांव गया। 

ये भी पढ़ें- UP News: रात में किसी ने कॉल कर बताया- मार दिया तेरा प्रेमी, सदमे में प्रेमिका ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजन ने तलाश शुरू की। युवक का शव घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर पापुलर के पेड़ पर फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें