फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: खेत में खोदाई के दौरान मिली पीली धातु की भगवान विष्णु की मूर्ति, ग्रामीणों ने शुरू की पूजा अर्चना

Tue, 31 Oct 2023 10:08 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर में देवी स्थान के नजदीक पानी की टंकी बनाई जानी है। इसके लिए गड्ढा खोदकर बोरिंग का काम चल रहा था। मंगलवार को सुबह खोदाई के दौरान पीली धातु की मूर्ति मिली, जिसे देखकर लोग अचंभित रह गए। 
विज्ञापन
खोदाई में मिली भगवान विष्णु की मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक खेत में खोदाई के दौरान पीली धातु की भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने मूर्ति की पूजा शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह से भगवान विष्णु की मूर्ति देखने वालों का तांता लगा है। कुछ लोगों ने मूर्ति को सोने की बताया है। जिस जगह पर मूर्ति मिली है, वहां पर मंदिर बनाने की बात कही जा रही है। 

विज्ञापन


पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर में पूरब दिशा की ओर देवी स्थान है। देवी स्थान के पास जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदकर बोरिंग का काम चल रहा था। मंगलवार सुबह अचानक बोरिंग होने के स्थान पर जमीन से भगवान विष्णु की पीली धातु की मूर्ति निकालने की चर्चा होने लगी। बताया जा रहा है कि गड्ढे के पास खेल रहे बच्चों की नजर मूर्ति पर पड़ी।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने मूर्ति की पूजा शुरू की 
बच्चों ने इसके बारे में पास में ही मौजूद ग्रामीणों को बताया। जानकारी मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मूर्ति की धुलाई कर उसी जगह पर रख दिया। आस पड़ोस के गांवों के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों ने मूर्ति की पूजा अर्चना शुरू कर दी। धूप, दीप के अलावा रुपयों का चढ़ावा भी चढ़ाए जाने लगा। 
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के पास भगवान की मूर्ति निकालने के बाद लोगों ने टंकी बनने का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर टंकी नहीं अब भगवान का मंदिर बनाया जाएगा। ग्राम प्रधान मुंशीलाल राठौर ने बताया कि ग्रामीण पहले ही टंकी बनाने का विरोध कर रहे थे। अब भगवान की मूर्ति प्रकट हुई है। अब यहां टंकी नहीं बनेगी, ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें