फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2023: शिवयोग में करवाचौथ, भगवान भोलेनाथ देंगे अखंड सौभाग्य का वरदान; जानिए तिथि और पूजन विधि

Mon, 30 Oct 2023 08:32 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

इस बार करवा चौथ का पर्व एक नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन शिव योग मृगशिरा नक्षत्र और बुधादित्य योग का संगम रहेगा, जो बेहद ही शुभ है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार देवाधिदेव महादेव की कृपा से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होगा।
विज्ञापन
Karwa Chauth 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार करवाचौथ कई शुभ संयोगों के साथ मनाया जाएगा। बरेली के ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा के मुताबिक इस दिन शिवयोग मृगशिरा नक्षत्र और बुधादित्य योग का संगम रहेगा। शिव योग शिव को समर्पित, मृगशिरा नक्षत्र मंगल को समर्पित, बुधादित्य योग या यस और ज्ञान का प्रतीक माना गया है। इन योगों की त्रिवेणी से पर्व का महत्व हजारों गुना बढ़ गया है।

विज्ञापन


कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में चतुर्थी को मनाए जाने वाले इस त्योहार पर सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ एक नवंबर का है। रात में चंद्र दर्शन और अर्घ्य देकर व्रज खोलती हैं। 

ये भी पढ़ें- दूल्हा उसे ही बनाना: शादी से मना करने पर प्रेमी के घर पहुंची युवती, दरवाजे पर धरने पर बैठी... कर रही एक ही जिद
विज्ञापन


चतुर्थी तिथि 31 अक्तूबर की रात 09:29 बजे से ही शुरू हो जाएगी और एक नवंबर को रात 9:18 बजे तक रहेगी। यह पर्व चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी तिथि में मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन चंद्रमा भी रात्रि 8:06 बजे पर उदय होगा। चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत खोलेंगी। 

ऐसे करें व्रत पूजन 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान आदि करके व्रत रखने का संकल्प लें। फिर मिठाई, फल, सेंवई और पूड़ी की सरगी ग्रहण कर व्रत शुरू करें। संपूर्ण शिव परिवार और श्रीकृष्ण की स्थापना करें। इस बार देवाधिदेव महादेव की कृपा से सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होगा।

बाजार गुलजार 
करवाचौथ को लेकर बाजार भी गुलजार हैं। पार्लरों में बहार आ गई है। आभूषण बाजार की चमक और चूड़ियों की खनक भी बढ़ गई है। सुहागिनों के त्योहार को भुनाने के लिए बाजार ने पहले से ही सोलह शृंगार कर लिया है। महिलाओं में मेहंदी लगवाने का खासा क्रेज है। इसको लेकर एडवांस बुकिंग भी हो रही है। साड़ियों व लहंगों की बिक्री भी बढ़ गई है।

ब्यूटी पार्लर में बंपर बुकिंग, मेहंदी निशुल्क
पार्लर संचालकों ने एक से बढ़कर एक ऑफर दिए हैं। कुछ बड़े शोरूम ने 25 से 30 फीसदी तक की छूट दी है। ज्यादातर नामी लेडीज सैलून में मेहंदी निशुल्क रचाने का ऑफर दिया है। इसमें वैक्सिंग, थ्रेडिंग, हेडवॉश एंड ब्लोड्राई, हेड मसाज आदि के लिए अलग से तीन से छह हजार और कुछ सैलनू में दस हजार का पैकेज भी है।
विज्ञापन

कुंदन और लाख की चूड़ियां बनी पहली पसंद
सराफा कारोबारियों के मुताबिक करवाचौथ पर कुंदन रजवाड़ा, अमेरिकन डायमंड, लाख की चूड़ियां पहली पसंद होती हैं। इनकी कीमत 400 रुपये से शुरू है। अमेरिकन डायमंड करीब 450 रुपये और लाख की चूड़ी 150 रुपये से शुरू हैं। जोधपुरी पायल और बिछिया के साथ चांदी के करवे की भी मांग हो रही है। हल्की ज्वेलरी ही महिलाओं को भा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें