मझोला। नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को चार दिवसीय विराट दंगल की शुरुआत की गई। विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। पहलवानों के दांवपेच देख लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मझोला के रामलीला मैदान पर मझोला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दंगल की शुरुआत मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने पहलवानों का परिचय प्राप्त कर की। केंद्रीय राज्यमंत्री का नगर पंचायत अध्यक्ष ने पगड़ी पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
दंगल में लाखन सिंह (काशीपुर) और राजेश (अंबाला) बराबरी पर छूटा। इसके अलावा अमृतसर, चंडीगढ़, जालंधर, दिल्ली, उन्नाव, पीलीभीत, बरेली, अलीगढ़, झांसी, ऊधमसिंहनगर आदि शहरों के पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। विजेता पहलवानों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह, महामंत्री लेखराज भारती, पहलवान रोहित, सोनू, बावर, तूफान आदि मौजूद रहे।
मझोला महोत्सव में आयोजित चार दिवसीय दंगल का फीता काटकर शुभारंभ करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल व