पूरनपुर तहसील के कस्बा घुंघचाई के सरस्वती विघा मंदिर की छात्रा अर्शी अवस्थी को दिया गया प्रमाण
पीलीभीत। सरस्वती विद्या मंदिर की कक्षा नौ की छात्रा अर्शी अवस्थी ने 28 सितंबर को हुई लोक माता अहिल्याबाई होल्कर सामान्य ज्ञान परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर को लोक माता अहिल्याबाई होल्कर सामान्य ज्ञान परीक्षा हुई थी। इसमें विभिन्न कक्षाओं के 200 विद्यार्थी शामिल हुए थे। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम आ गया। इसमें उनके विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा अर्शी अवस्थी ने जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा को शनिवार की प्रमाण पत्र दे दिया गया। संवाद