फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : महिलाओं ने योग से निरोग रहने की कला सीखी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस लाइन परिसर में सोमवार सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें योग प्रशिक्षक सीए संजय अग्रवाल, डॉ. तृप्ति मिश्रा, रेनू शर्मा ने महिलाओं को योगासन कराए। व्यस्ततम जीवन में योग से निरोग रहने की कला सिखाई। महिला पुलिसकर्मियों ने शिविर में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तहत लगाए शिविर में योग प्रशिक्षक सीए संजय अग्रवाल ने सबसे पहले खुश रहने की कला का अभ्यास कराया। उन्होंने जमकर ठहाके लगवाए। कहा कि अगर आप प्रसन्न रहते हैं तो सैकड़ों बीमारियों का नाश हो जाता है। कहा कि योग, आसन और फिजिकल एक्सराइज में अंतर होता है। फिजिकल एक्सरसाइज तो शरीर को चुस्त दुरुस्त रखने का जरिया होता है लेकिन योग आसन से जीवन संतुलित और दुरुस्त होता है। इसमें सांस पर संतुलन रखते हुए जीवन को संवारा जाता है। इससे उम्र बढ़ती है और शरीर रोगों से दूर रहता है।
योग प्रशिक्षकों ने साधकों को पद्मासन, सिद्धासन, वज्रासन, अनुलोम विलोम कराया। योगासन से चिंतामुक्त होने का तरीका समझाया। साथ ही कहा कि योग से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जीवन में अपार शांति का अनुभव होता है। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक शिवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

योगाचार्य ने दिए टिप्स
- संतुलित आहार के साथ हर रोज भरपूर नींद लें। भोजन पौष्टिक रहे। मौसम के फल भोजन में शामिल रहें। पानी की मात्रा 4-5 लीटर प्रतिदिन रहे।
चौबीस घंटे में एक घंटा खुद को अवश्य दें। योग आसन और प्राणायाम करें। अगर आप योग और प्राणायाम नियमित नहीं करते हैं तो नियमित करें।
- मौसम बदलने पर प्रकृति में बदलाव दिखाई पड़ता है, उसी तरह हमें अपने आहार, दिनचर्या में जरूरी बदलाव करना है।
- अनुलोम विलोम और भ्रामरी का अभ्यास करेंगे तो जीवन में सकारात्मक बदलाव सामने आएंगे।
योग से जीवन में बदलाव
प्रश्न- पुलिस की ड्यूटी में व्यस्तता बहुत होती है, ऐसे में हर योग कैसे करें?- रंजना, कांस्टेबिल
उत्तर- पहला सुख निरोगी काया यह तो सबने सुना होगा। अगर इसे गौर करेंगे तो चौबीस घंटे में आधा से एक घंटे का समय योग के लिए अवश्य निकल आएगा। व्यस्त समय के बीच कौन सा आसन कब कर सकते हैं? इसे योगाचार्य से सीख लें।
प्रश्न- नींद कम आती है। कभी-कभी माइग्रेन हो जाता है। ऐसे में योग के माध्यम से क्या कर सकते हैं? -शिवानी रोयल
उत्तर- आप जल नेति करना सीख लें। मौसम के हिसाब से संतुलित भोजन के लिए एक चार्ट बनाएं और उस पर हर रोज अमल करें। अगर फिर भी ठीक न हों तो चिकित्सक और योगाचार्य से परामर्श करें।
विज्ञापन

प्रश्न- अधिक थकान हो जाए और भरपूर नींद लेने का समय न हो तो क्या करें?- रीना
उत्तर- योग निद्रा करना सीखें। तीन मिनट की योग निद्रा से आपको दो घंटे की नींद लेने के बाद मिलनी वाली स्फूर्ति का अहसास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें