फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बजाज चीनी मिल बरखेड़ा में तैनात एक कर्मचारी की पत्नी का शव आवासीय कॉलोनी के आवास में फंदे से लटकता मिला। मृतका का एक पैर स्टूल पर टिका था और दूसरा लटक रहा था। सूचना पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने जांच की तो फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

जिला जौनपुर के थाना बेबीगंज के गांव पट्टी चकेसर के मूल निवासी मनोज मौर्य की शादी वर्ष 2001 में सुशीला मौर्य (36) वर्ष से हुई थी। मनोज करीब 12 वर्षों से बजाज एनर्जी प्लांट (चीनी मिल) बरखेड़ा में इलेक्ट्रीशियन हैं। वह, पत्नी और दो बच्चों के साथ फैक्टरी की आवासीय कॉलोनी में तीसरी मंजिल के आवास संख्या डी4/46 में रहते हैं।
शुक्रवार की रात मनोज ड्यूटी पर गए थे। पत्नी और बच्चे घर में थे। शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे मनोज वापस आए तो मुख्य दरवाजे से आवाज दी। पुत्री सोनम के दरवाजा खोलने पर मनोज अंदर पहुंचे और कमरे का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कमरे में लगे पंखे से पत्नी सुशीला मौर्य का टुपट्टे के फंदे से शव लटक रहा था।
विज्ञापन

सुनीता का एक पैर स्टूल पर टिका था और दूसरा लटक रहा था। सूचना पर बरखेड़ा पुलिस पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया गया। मनोज ने मामले की सूचना ससुराल वालों को दी। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-
नौगवा पकड़िया में फंदे से लटककर महिला ने दी जान
पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी के नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के वार्ड-10 निवासी गुड्डी देवी (45) पत्नी रामदास वर्मा ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पति की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई थाना बरखेड़ा के गांव अलखथान निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला मौके पर पहुंचे। परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें