फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की पत्नी और दो बच्चों के 11 दिन से लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के गांव मनकापुर निवासी किसान प्रेमपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी संध्या पुत्र धीरज और मोहित को पांच जनवरी को बीसलपुर के ईदगाह चौराहा स्थित बस स्टैंड पर बरेली जाने वाली बस पर बैठाया था। तीनों लोग रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। जब यह लोग बरेली नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश की मगर अब तक कुछ पता नहीं लगा, तो अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मनकापुर निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उन्होंने पांच जनवरी को बीसलपुर के ईदगाह चौराहा स्थित बस स्टैंड पर बरेली जाने वाली बस पर अपनी पत्नी संध्या देवी, चार वर्षीय पुत्र धीरज और छह वर्षीय पुत्र मोहित को बिठाया था। इन लोगों को बरेली के थाना भुता के गांव रंपुरा परवीन में जाना था। रंपुरा परवीन में संध्या देवी का मायका है। बस में बिठाने के बाद प्रेमपाल ने फोन से अपने ससुर संतराम को इन लोगों के वहां पहुंचने की जानकारी दे दी थी। उसके बाद तीनों लोग नहीं पहुंचे। लापता हो गए। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने पर भी जब इनका कुछ पता नहीं चला, तभी प्रेमपाल ने दियोरिया कोतवाली में मामले की तहरीर दे दी। दियोरिया पुलिस ने मामला बीसलपुर क्षेत्र का बताते हुए बीसलपुर कोतवाली में तहरीर देने का सुझाव दिया था। उसके बाद प्रेमपाल ने बीसलपुर कोतवाली में मामले की तहरीर दी थी। सीओ प्रशांत सिंह ने बताया कि प्रेमपाल की तहरीर पर तीनों लोगों के लापता होने का मामला बीसलपुर कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें