पीलीभीत। बारिश के बीच बिजली गिरने से सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम नवदिया दहगला निवासी चमेली देवी 52 पत्नी मिहीलाल की मौत हो गई। महिला खेत पर काम कर रही थी। इस दौरान अचानक गिरी बिजली की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी पर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इधर सूचना के बाद सदर तहसील से नायब तहसीलदार ने गांव पहुंचकर मामले की रिपोर्ट तैयार की है। संवाद