फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी अभी और सताएगी, दो दिन बाद हो सकती है बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/बीसलपुर। दो दिन कड़ाके की ठंड के बाद मंगलवार को हल्की धूप से कुछ राहत मिली। हालांकि अगले दो दिन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मंगलवार को तापमान भी अधिकतम 20 और न्यूनतम छह डिग्री रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ढाका के अनुसार दिन में ठंड से थोड़ी राहत रहेगी पर रात में तापमान गिरेगा। इससे सर्दी और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात चार डिग्री से तापमान रहा। अब 27 से 29 दिसंबर के बीच बादल छाए रह सकते हैं। बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे तापमान नीचे आएगा। सर्दी अभी लोगों को और सताती रहेगी। ऐसे में सावधानी और बचाव जरूरी है।
राजस्व विभाग ने खोला रैन बसेरा
बीसलपुर में राजस्व विभाग ने परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में गरीबों के लिए रैन बसेरा बना दिया है। तहसीलदार देवेंद्र सिंह ने बताया कि अनिल कुमार को रैन बसेरा का केयर टेकर और राजस्व निरीक्षक अब्दुल फहीम को रैन बसेरा का नोडल अफसर बनाया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शरीफ अहमद को रैन बसेरा से संबद्ध किया गया है। जरूरत पड़ने पर डॉ. शरीफ अहमद रैन बसेरा में गरीबों का मेडिकल परीक्षण कर उन्हें दवाई देंगे। तहसील दार ने यह भी बताया कि रैन बसेरा में बिस्तर डलवा दिए गए हैं और रात गुजारने वाले गरीबों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई है। राजस्व विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की रैन बसेरा पर 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। नगरपालिका प्रशासन ने काफी समय पहले ही बारह पत्थर मंदिर के पास रैन बसेरा शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें