फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दाबाकर दादी की हत्या, लाश झाड़ियों में फेंकी

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में पकड़ा गया हत्यारोपी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। 17 दिन पहले लापता हुई थाना गजरौला क्षेत्र के गांव पचपेड़ा की निवासी 52 वर्षीय नत्थो देवी का शव रविवार देर रात शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक के निकट झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने के 24 घंटे के भीतर हत्या आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतका के सगे भाई के बेटे का बेटा है। जो रिश्ते में पोता लगता है। आरोपी ने बताया कि उसने 12 हजार रुपये और कुछ जेवर के लिए उसकी गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पोते और भतीजे और भतीजी को आरोपी बनाया है। पोते ने हत्या की जबकि भतीजा और भतीजी हत्या की साजिश में शामिल थे।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के गांव पचपेड़ा के रहने वाले प्रमोद कुमार ने 13 सितंबर को सुनगढ़ी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी 52 वर्षीय मां नत्थो देवी 12 सितंबर को अपनी एक रिश्तेदारी में शहर के मोहल्ला नई बस्ती में अंजलि देवी के घर गई हुई थी। लेकिन वह घर नहीं पहुंची। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद तलाश में जुटी हुई थी। रविवार देर रात रेलवे ट्रैक पर काम के दौरान एक गड्ढे में झाड़ियों के पास एक महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। तो उसकी शिनाख्त मृतका नत्थो देवी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिवार वालों से महिला की मौत को लेकर पूछताछ की। तो उन्होंने अपने रिश्तेदार विनोद वर्मा का नाम बताया। जो कि दियोरिया कला कोतवाली क्षेत्र के गांव दियोहना का रहने वाला था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेने के बाद पूछताछ की, तो उसने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 11 सितंबर को उसने दादी को सचिन से मिलने के लिए बुलाया था। रात को आरोपी विनोद, उसके पिता ईश्वरी प्रसाद शहर के मोहल्ला नई बस्ती में अंजलि देवी के घर रुक गए थे। 12 सितंबर को सभी सचिन से मिलने के लिए जेल पहुंचे। जोकि आरोपी का सगा भाई है और चोरी के मामले में सजा काट रहा है। जहां मृतका नत्थो देवी की आरटीपीसीआर से रिपोर्ट न होने के कारण उसकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। मुलाकात करने के बाद सभी लोग अंजलि देवी के घर आ गए। जहां से महिला ने अपने जाने की बात कही। मृतका नत्थो देवी के पास गले में सोने का लॉकेट, पैरों में पायल, कानों में तीन बालियां और गले में ताबीज सोने का पहने हुए थी। इसके अलावा उनके पास 12 हजार रुपये नकद थे। जिससे देखकर सभी की नीयत बिगड़ गई। इस पर आरोपी विनोद ने अपने पिता ईश्वरी प्रसाद और बुआ अंजलि देवी के इशारे पर नत्थो देवी को छोड़ने के बहाने अपने साथ असम चौराहा पर ले गया। जहां से उसे पैदल सड़ा पुल के पास शाहजहांपुर रेलवे ट्रैक पर ले गया। जहां पर उसे रुपये और जेवरात छीनने लगा। जब उसने शोर मचाया। तो उसका गला दबाकर हत्या कर दी। उसकी मौत के बाद आरोपी ने वहां पर खुदे हुए गड्ढे में महिला के शव को डालने के बाद उसके ऊपर से झाड़ियों से ढकाने के बाद वहां से भाग गया। लूटे हुए जेवरात उसने बरखेड़ा रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी मे दबाकर छिपा दिए और लूट के 12 हजार रुपये खर्च कर लिए। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसकी निशानदेही पर रेलवे ट्रैक से जेवरात बरामद किया गया। आरोपी विनोद के पिता ईश्वरी प्रसाद को भी नई बस्ती से गिरफ्तार करने के बाद दोनों का चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
शुगर की मरीज थी मृतका, दो मिनट में होगी गई मौत
आरोपी विनोद ने बताया कि उसकी दादी शुगर की मरीज थी। जिसकी दवा चल रही थी। जब उसे वह लूटने के इरादे से सडा पुल के पास ले गया। तो वह लूटने के दौरान चीखने लगी। इस पर
विज्ञापन

उसे अपने दोनों हाथों से उसका गला दबा दिया। दो मिनट तक उसका गला दबाया रहा। जिसके बाद उसके प्राण निकल गए। मौत होने के बाद उसे गड्ढे में फेंककर वहां से भाग आया।
आरोपी विनोद के पिता और बुआ ने रचा था मौत का षड्यंत्र
मृतका नत्थो देवी की मौत के पीछे विनोद के पिता ईश्वरी प्रसाद और बुआ अंजलि देवी का भी रोल अहम रहा है। आरोपी के मुताबिक जब वह सचिन से जेल मिलने के लिए गए थे। तो नत्थो देवी के रुपये और जेवर देखकर सभी की नीयत बिगड़ने लगी थी। इसलिए पिता और बुआ के कहने पर उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 120बी का आरोपी बनाते हुए आरोपी ईश्वरी प्रसाद को तो जेल भेज दिया है, लेकिन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद अंजलि देवी घर से फरार हो गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
रुपये और जेवरात को लेकर महिला की हत्या की गई थी। इस मामले में सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ लूट का माल भी बरामद हुआ है। दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार महिला को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- दिनेश कुमार पी एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें