फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के पगचिह्न मिले, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। क्षेत्र के सूरजपुर इलाके में तेंदुआ पिछले चार माह से डेरा जमाए हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ रात में घरों के आस पास घूमता रहता है। घरों में घुसने की कोशिश भी करता है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार को वन विभाग की निगरानी टीम को आबादी के पास तेंदुए के ताजा पगचिह्न मिलने के बाद टीम ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

तेंदुए की मॉनिटरिंग कर रही वन विभाग की टीम को सोमवार को गांव सूरजपुर के आबादी क्षेत्र में परमवीर सिंह के फार्म हाउस के पास तेंदुए के ताजा पगमार्क मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। परमवीर सिंह के मुताबिक तेंदुआ लगभग चार माह से गांव से दो सौ मीटर की दूरी पर श्मशान के आस पास गन्ने के खेतों और पेड़ों पर रहता है। रात होते ही आस पास के घरों में भी घुसने की कोशिश करता है। सूरजपुर निवासी चुनौती देवी के घर 26 जून की रात में तेंदुऐ ने बकरी पर हमला कर घायल घायल कर दिया था। इसके अलावा 14 अगस्त की रात गांव सूरजपुर से दो सौ मीटर की दूरी पर जसवंत सिंह के अमरूद के बाग में बने पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों का शिकार कर चुका है।
वन विभाग के डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि वन विभाग की निगरानी टीम के शैलेंद्र कुमार, कैलाश कुमार, चेतन कुमार, राजीव ढाली सूरजपुर क्षेत्र में तेंदुए की मॉनिटरिंग कर रहे थे। इस दौरान सूरजपुर निवासी परमवीर सिंह के खेत में तेंदुए के ताजा पगमार्क मिले हैं। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें