फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गई तो बराती-घराती भिड़े, दूल्हे को भी नहीं बख्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा में थाना कांट के जरावन से आई बरात में खाना खाते समय लाइट चली जाने से विवाद हो गया। मारपीट में दूल्हा और उसका दोस्त घायल हुए हैं। तहरीर थाने में दी गई है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना कांट के गांव जरावन निवासी रविंद्र पाल ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे रजनीश की शादी बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया बिलहरा गांव से तय की थी। तय तारीख के अनुसार आठ जुलाई को बरात लेकर वह मुड़िया बिलहरा पहुंचे। पहले बरात चढ़ाई गई उसके बाद द्वाराचार हुआ। उसी दौरान खाना चल रहा था।
अचानक लाइट चली गई। इसी बात को लेकर वर और वधू पक्ष में विवाद हो गया। कुछ लोगों ने दूल्हा की भी पिटाई कर दी और बचाने पहुंचे उसके दोस्त अजय को भी पीटा। वर पक्ष की ओर से इस मामले में थाने में तहरीर दी गई। एसओ अचल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रहीं है, गांव में पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें