फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से ले रहे थे समाजवादी पेंशन, नोटिस जारी

Tue, 31 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
गलत तरीके से ले ली समाजवादी पेंशन, नोटिस जारी
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन योजना का लाभ ले रहे 17 लाभार्थी जांच में गलत पाए गए हैं। इस पर समाज कल्याण अधिकारी की ओर से इन सभी को धनराशि लौटाने का नोटिस जारी किया गया है। वहीं नोटिस मिलने पर लाभार्थियों ने विरोध जताते हुए डीएम से शिकायत की है। प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर महामाया योजना को बंद कर समाजवादी पेंशन योजना लागू की गई थी। इसमें चयनित पात्रों को पांच सौ रुपये प्रति माह के हिसाब से पेंशन दी जा रही है। पेंशन के लाभार्थियों की कई स्तर से जांच भी कराई जा रही है, जिसमें बरखेड़ा के ग्राम नवादा महेश के 17 लाभार्थी अपात्र पाए गए। इन सभी को जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा ने नोटिस जारी किया है, जिसमें शासन से प्राप्त छह माह की पेंशन के रूप में तीन हजार रुपये की धनराशि वापस करने के निर्देश दिए हैं। नोटिस मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सोमवार को सभी 17 लाभार्थी विकास भवन पहुंचे और उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी को सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने राजनैतिक बुराई के तहत हम लोगों की झूठी रिपोर्ट लगवाकर पेंशन निरस्त कराई है। जबकि वे सभी गरीब परिवार से हैं। विभाग से जांच के बाद ही पात्र पाया गया था, जिसके बाद पेंशन दी गई। इनमें प्रेमवती, कौशल्या देवी, उर्मिला, चंपा, वीरामती, तेजकुमारी, नीलेश देवी, चंद्रकली, सुशीला देवी, नंदरानी, टिकानो देवी हैं।
विज्ञापन

पात्र घोषित करने वालों पर होगी कार्रवाई
जिला समाज कल्याण अधिकारी की जांच में एक ही गांव के 17 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। इनसे रिकवरी को नोटिस दिया गया है। इन लाभार्थियों को पहले पात्र घोषित करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -इंद्रदेव द्विवेदी, सीडीओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें