फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से धान की फसल गिरी, हो सकता है भारी नुकसान

विज्ञापन
बिलसंडा क्षेत्र में तेज हवा से खेत में गिरी धान की फसल। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पिछले दो दिनों की बारिश के बाद मौसम ने करवट बदली है। शनिवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। इससे पहले बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान जिले के कई इलाकों में धान की फसल गिर गई, जिससे भारी नुकसान हो ने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दो दिनों से हवा चलने के साथ रिमझिम बारिश होने से मौसम खुशमिजाज बना हुआ था। बृहस्पतिवार को तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई थी। इससे बिलसंडा, पूरनपुर, बीसलपुर, अमरिया क्षेत्र में धान की फसल गिर गई।कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया के सामान्य तरीके से गिरी धान की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। मगर जो फसलें बेतरतीब तरीके से गिरीं और खेत में पानी भरा हुआ है। उन फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। उधर, शुक्रवार को जिले में बूंदाबांदी हुई है। शनिवार को बदल छाए रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी की उम्मीद है। मगर अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें