फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान पर्ची पर नहीं होगी मतदाता की फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाता के घर भेजी जाने वाली वोटर पर्ची में मतदाता का फोटो नहीं दिखाई देगा। मतदाताओं को मतदान के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पहचान पत्र या निर्धारित किए गए विकल्प में से कोई एक अपने साथ ले जाना होगा। मतदान कर्मी को दिखाने के बाद ही मतदान हो सकेगा।
विज्ञापन

चुनाव के समय मतदाताओं को सहूलियत को निर्वाचन विभाग से वोटरों के घर पर वोटर पर्ची भेजी जाती है। इस पर्ची पर मतदाता का नाम, पता, मतदेय स्थल का नाम, मतदाता का क्रमांक, भाग संख्या, फोटो भी रहता था। मतदाता मतदान करने को जाने पर अपनी वोटर पर्ची ले ही जाते थे। तब मतदान के जाने के समय अन्य पहचान पत्र या विकल्प जरुरी नहीं था। मगर मतदान पर्ची पर मतदाता का फोटो स्पष्ट न होने पर मतदान केंद्र पर विवाद की स्थिति बनती थी। इसको लेकर अधिकांश वोटर मतदान को जाने को मतदाता पर्ची के साथ अन्य विकल्प भी लेकर पहुंचते थे। इस बार बगैर मतदाता के फोटो वाली मतदाता पर्ची वोटरों के घर पहुंचेगी।
मतदाता पहचान पर्ची पर इस बार मतदाता का फोटो नहीं होगा। मतदान को आयोग से निर्धारित किए गए पहचान पत्र या अन्य विकल्प मतदाता को मतदान कर्मी को दिखाना होगा। इससे मतदान कर्मी को तो सहूलियत होगी ही। विवाद की स्थिति नहीं बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक गुप्ता, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें