फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ होकर कीजिए मतदान, हर बूथ फोर्स की सुरक्षा में

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पैरामिलिट्री फोर्स की सभी बूथों पर तैनाती रहेगी। इसके अलावा मोबाइल टीम सूचना के पांच मिनट के अंदर मतदान केंद्र पर पहुंच जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था से पूरी तरह मतदान केंद्र लैस है। निश्चिंत होकर मतदान कर करने बूथ पर पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में 1635 बूथों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। इसको लेकर सभी बूथों पर फोर्स मंगलवार शाम को ही तैनात कर दी गई। 55 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स पहले बुला ली गई थी। जबकि आठ कंपनी फोर्स मंगलवार को बुलाई गई। जिससे अब 63 कंपनी यानी 6300 पैरामिलिट्री फोर्स के जवान बूथों की निगरानी पर रहेगा। इसके अलावा पुलिस और होमगार्ड जवानों की भी तैनाती रहेगी। पुलिस मोबाइल फोर्स की तैनाती रहेगी। कहीं सुरक्षा व्यवस्था में गड़बड़ होने की सूचना पर मोबाइल टीम पांच मिनट में बूथ पर पहुंच जाएगी। ताकि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे। एडीएम, एएसपी भी भ्रमण पर रहेंगे। इसके अलावा क्रिटिकल बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें