फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
गांव बलरामपुर में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल लोग । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बलरामपुर में सोमवार से सात दिवसीय चतुर्थ श्री विष्णु महायज्ञ, रासलीला का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। गोमती नदी से जल भरकर लाईं महिलाओं ने गांव में कलश यात्रा निकाली।
विज्ञापन

सोमवार को महायज्ञ स्थल पर एकत्र हुईं महिलाएं गोमती नदी के मंशाराम बाबा स्थल पहुंचीं। यहां से कलशों में जल भरकर ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से यज्ञ स्थल पहुंचीं। यहां से गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं के अलावा चंद्रभूषण मिश्रा, मनुदेव, बाबा राघवदास, कमलेश मिश्रा, अनुभव पांडेय, बाबा श्रीकृष्ण दास, बाबा रामदास, बाबा भगवानदास, बाबा फूल चंद्र दास, बाबा दीनदयाल दास आदि थे।
धार्मिक कार्यक्रम के अंतर्गत 11 जून को वेदी संरचना, 12 जून को हवन, 16 जून को भंडारा होगा। रासलीला दोपहर दो बजे से शाम छह बजे और शाम आठ बजे से रात 11 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें