मझोला (पीलीभीत)। न्यूरिया पुलिस ने दो युवकों को दबोचा है। तलाशी के दौरान नौ किलो छह सौ ग्राम डोडा बरामद किया गया।
न्यूरिया इंस्पेक्टर विनोद कुमार विश्नोई ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने धरपकड़ कर बनकटी से चौड़ा खेड़ा मार्ग से बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव चकरपुर निवासी वीरेश और अतर सिंह को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से नौ किलो 600 ग्राम डोडा बरामद हुआ। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। संवाद