फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में बाघ का आतंक: धान की रखवाली कर रहे मजदूर को मार डाला, लोगों ने सड़क पर शव रख लगाया जाम

Mon, 09 Sep 2024 02:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र में बाघ ने हमलाकर एक मजदूर को मार डाला। मजदूर धान की फसल की रखवाली कर रहा था। उसी समय यह घटना हुई। मजूदर का शव जंगल में 200 मीटर अंदर से बरामद हुआ। घटना के बाद इलाके में दहशत है। 
विज्ञापन
घटना के बाद सड़क पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने के दावों के बीच कलीनगर तहसील क्षेत्र के ढकिया गांव की सीमा में बाघ ने एक मजदूर को मार डाला। धान की फसल की रखवाली कर रहे बांसखेड़ा गांव के केदारी लाल (50) पर बाघ ने हमला किया। बाघ उसे मुंह में दबाकर जंगल में खींच ले गया। दूसरे खेत में रखवाली कर रहे मजदूर की नजर पड़ी तो वह भाग कर गांव में पहुंचे। इसके बाद ग्रामीण एकत्र हो मौके पर पहुंचे। करीब 200 मीटर अंदर जंगल से शव बरामद किया गया। 

विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण ने माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना के बाद पूरनपुर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ विशाल चौधरी के अलावा तहसीलदार हबीब उर रहमान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास शुरू किया गया। कुछ देर बाद वन अफसर भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की वन विभाग के अफसर से कई बार नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने बाघ को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। 

विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इलाके में पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं 
घटना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर पहुंचे। यहां शव रख कर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग था कि क्षेत्र में बाघ के हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हर बार मुआवजे के नाम पर ग्रामीणों को टरका दिया जाता है। विभाग को बाघ को पकड़ना चाहिए। जाम को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। अफसरों के काफी समझाने के बाद ग्रामीण माने। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें