फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल की युवती का धर्मांतरण: चार बच्चों के पिता पर लगाया आरोप, हिंदूवादी संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 09 Sep 2024 12:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर में नेपाल की युवती ने शादीशुदा व्यक्ति पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रविवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील में एकत्र हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर में धर्म परिवर्तन कर युवतियों के साथ बढ़ रही उत्पीड़न की घटनाओं के विरोध में रविवार को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में सभा की। जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। बंडा चौराहे पर हुई मारपीट की घटना में शामिल घायल युवक के परिजनों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए। सभा में पहुंची एक युवती ने धर्म परिवर्तन व शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। एसडीएम ने मामले में लिखित शिकायत करने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


रविवार को प्रांतीय नेता विवेक मिश्रा के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता कोतवाली रोड स्थित एक बरातघर में एकत्र हुए। यहां से तहसील पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन के विरोध में हुंकार भरी। पिछले दिनों बंडा चौराहा पर पीटे गए युवक के परिजन पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन

नेपाल की युवती ने लगाया आरोप 
नेपाल की युवती ने शादीशुदा व्यक्ति पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। उसने कहा कि आरोपी व्यक्ति अपनी पहचान छिपाकर उसे नौकरी के बहाने लेकर लाया। पीलीभीत आने पर उसकी सच्चाई पता चली। युवक व उसके परिजनों ने उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया। आरोपी चार बच्चों का पिता है। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई कराने की एसडीएम से मांग की। 

एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने लिखित शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। सभा में बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता, भाजपा नेता मौजूद रहे। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जबरिया धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने का आरोप लगाने वाली युवती नेपाल की है। मामले में अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें