फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क हादसे में ग्रामीण की मौत, परिवार में छाया मातम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। मार्ग पर पैदल जा रहे ग्रामीणों की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो लोग भी गंभीर घायल हुए। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


हादसा बरखेड़ा क्षेत्र में बुधवार देर शाम हुआ। क्षेत्र के गांव पतरसिया निवासी हरपाल (26) पुत्र रूपलाल गांव के बाहर हाईवे पर पैदल टहल रहा था। इस बीच वह बाइक की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घुंघचाई क्षेत्र के रहने वाले संजय कुमार (30) व अनुपम शर्मा (21) गंभीर रूप से घायल हो गए।
बाइक सवार त्योहार पर रुद्रपुर से घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी भेजा। जहां से हरपाल को मृतक घोषित कर दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें