फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आधा ओवरब्रिज जगमग, नगरपालिका वाले हिस्से में तीन स्ट्रीट लाइटें खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में पीलीभीत-बस्ती और टनकपुर हाईवे को जोड़ने वाले ओवरब्रिज का आधा हिस्सा तो जगमग हो गया है, लेकिन आधे हिस्से की तीन स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। ओवरब्रिज का यह हिस्सा नगर पालिका पीलीभीत में आता है। खराब लाइटों को लेकर नगर पालिका संजीदा नहीं है।
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती और टनकपुर हाईवे को जोड़ने के लिए शहर में डिग्री कॉलेज चौराहे के आगे से ओवरब्रिज बना है। यह ओवरब्रिज मंडी समिति के सामने उतरता है। ओवरब्रिज का मंडी समिति की ओर का हिस्सा नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में आता है, जबकि आधा हिस्सा नगरपालिका पीलीभीत में है।
नगर पंचायत ने अपने हिस्से के ओवरब्रिज पर नई स्ट्रीट लाइटें लगवा दी हैं। वहीं नगरपालिका वाले हिस्से में तीन स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। यहां अंधेरा रहता है। हालांकि जोे लाइटें सही हैं, उनके खंभों पर तिरंगा रंग की झालर भी लगाई गई है। मगर खराब लाइटों को सही कराने को लेकर नगरपालिका बेपरवाह है।
विज्ञापन



नगर पंचायत से ली जा सकती है सीख
नगरपालिका पीलीभीत ओवरब्रिज की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए फिक्रमंद नहीं है। कम से कम नगर पंचायत से सीख लेकर आवागमन के इस मुख्य ओवरब्रिज का अंधेरा दूर किया जा सकता है। इस ओवरब्रिज से सुबह से लेकर देर रात तक पांच हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही होती है। नगरपालिका लखीमपुर के ईओ एलसी भारती ने बताया कि ओवरब्रिज पर नई लाइटों के लगने को कोई प्रस्ताव नहीं है। खराब लाइटों को सही कराया जाएगा।

बस स्टैंड रोड पर सुनिश्चित हुई पथ प्रकाश व्यवस्था

बीसलपुर। नगरपालिका प्रशासन ने दीपावली पर रोडवेज बस स्टैंड से गजरौला रेलवे क्रॉसिंग तक पथ प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करा दी है। इससे उस इलाके में रहने वाले और उस रोड से गुजरने वालों में खुशी है।
नगरपालिका की अध्यक्ष शशि जायसवाल के प्रतिनिधि अमन जायसवाल ने बताया कि रोडवेज बस स्टैंड से गजरौला रेलवे क्रॉसिंग की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। इस रोड पर काफी मकान हैं। लोगों की भी काफी आवाजाही रहती है। इस रोड पर अबतक पथ प्रकाश व्यवस्था नहीं थी, जिसके कारण उस इलाके में रहने वाले लोगों और उस रोड से गुजरने वाले राहगीरों को रात में काफी दिक्कत होती थी।
प्रभावित लोग पालिका प्रशासन से काफी समय से इस रोड पर पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग कर रहे थे, जो अब कही जाकर पूरी हो पाई है। पालिका प्रशासन ने इस रोड पर बिजली के 50 खंभे लगवाकर उनमें बल्ब लगवा दिए हैं। बिजली का कनेक्शन भी करवा दिया है। बुधवार से इन खंभों पर लगे बल्ब भी जलने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें