फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ग्रामीण की मौत के मामले में गांव के व्यक्ति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर पोस्टमार्टम कराने के लिए माने परिजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कलीनगर। माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया गांव के निकट रविवार रात गंभीर हालत में मिले ग्रामीण की मौत के मामले में परिजनों ने गांव के ही व्यक्ति पर हत्या और चौकी इंचार्ज पर आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया है। बाद में सीओ और एसओ के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने की हामी भरी। दोपहर बाद अंतिम संस्कार होने तक पुलिस गांव में मौजूद रही।

माधोटांडा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी संजीव कुमार (40) पुत्र नंदलाल रविवार रात जमुनिया के निकट मार्ग पर गंभीर हालत में मिले थे। अज्ञात वाहन से टकराने की बात कही जा रही थी। माधोटांडा सीएचसी लाने पर चिकित्सकों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

जानकारी के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर मृतक का शव घर ले गए थे। देर रात सीओ आलोक सिंह ने गांव पहुंचकर परिजनों से बातचीत की। सोमवार सुबह एसओ अचल कुमार ने दोबारा परिजनों को समझाया।
परिजनों ने आरोप लगाया कि संजीव की हत्या गांव के ही एक व्यक्ति ने की है। घटना में जमुनिया चौकी इंचार्ज की मिलीभगत है। एसओ ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

एसओ अचल कुमार ने बताया कि परिजन, एक व्यक्ति पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। चौकी पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। मामले में जांच की जा रही है। कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें