कस्तूरबा गांधी विद्यालय बरखेड़ा में ब्रिज कोर्स परीक्षा देती कक्षा छह की छात्राएं । स्रोत - वि
पीलीभीत। जिले के सभी नौ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश लेने वाली 185 छात्राओं की सोमवार को ब्रिज कोर्स परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा से छात्राओं की शिक्षण स्थिति का पता चलेगा। ब्रिज कोर्स परीक्षा हिंदी व गणित विषय की कराई गई।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रवेश लेने वाली कमजोर छात्राओं के शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए ब्रिज कोर्स कराया जाएगा। यह कोर्स उन छात्राओं के लिए है, जो भाषा स्तर पर कमजोर हैं। कक्षा छह का पाठ्यक्रम पढ़ने में दक्ष नहीं हैं। इन छात्राओं की पहचान को जिले के सभी नौ विद्यालयों में ब्रिज कोर्स परीक्षा का आयोजन किया गया।
प्रश्नपत्र राज्य परियोजना कार्यालय से व्हाट्सएप पर भेजे गए थे। परीक्षा, एआरपी की निगरानी में कराई गई। बालिका शिक्षा समन्वयक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा छह की 185 छात्राओं ने हिंदी व गणित की ब्रिज कोर्स परीक्षा दी है। प्रश्नपत्र सुबह ही भेजे गए थे।