फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही: थाने में होम्योपैथिक कोविड किट चबाते नजर आए बंदर, वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कमेंट में कहा ये

Fri, 22 Apr 2022 09:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

वीडियो में एक बंदर होम्योपैथिक कोविड किट से दवा निकालकर खाता नजर आ रहा है। वो थाना परिसर में खड़ी मोटरसाकिल पर बैठा दिखा। कुछ और बंदर आए तो वो दवा का पैकेट लेकर भाग गया। थाने में मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया डाल दिया।
विज्ञापन
बाइक पर बैठकर दवा चबाते बंद व जमीन पर पड़ी होम्योपैथिक कोविट किट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत में बंदर होम्योपैथिक कोविड किट खा रहे हैं, ये सुनकर आप थोड़ा चौंक जरूर गए होंगे, लेकिन यह सच है। बिलसंडा के थाने में बंदर होम्योपैथिक कोविड किट चबाते नजर आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोगों ने कमेंट भी किए कि स्वास्थ्य व्यवस्था का ये हाल है।

विज्ञापन


वीडियो में एक बंदर होम्योपैथिक कोविड किट से दवा निकालकर खाता नजर आ रहा है। वो थाना परिसर में खड़ी मोटरसाकिल पर बैठा दिखा। कुछ और बंदर आए तो वो दवा का पैकेट लेकर भाग गया। थाने में मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया डाल दिया। इसके बाद जमकर ये वायरल हुआ।

इस संबंध में जब जिला होम्योपैथिक अधिकारी नेहा अग्रवाल से बात हुई तो उनका कहना है कि बिलसंडा में होम्योपैथिक की दो डिस्पेंसरी हैं। हो सकता है कि बंदर वहां से किट उठा लाया हो। उन्होंने बताया कि इसके कोई साइड इफेक्ट नहीं है। ये दवा शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में काम करती है। वीडियो के बारे में जब उनसे पूछा तो उनका कहना था इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें