फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीके के लिए धक्का-मुक्की, पुलिस ने लगवाई लाइनें

विज्ञापन
गांव खाता में हंगामा, धक्का मुक्की की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव खाता में कोरोना वैक्सीनेशन को लगाए गए शिविर में पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर भीड़ में जमकर धक्का मुक्की हुई। हंगामा और धक्का-मुक्की पर मौके पर पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने लोगों की लाइनें लगवाईं। मगर मात्र 250 लोगों को टीका लगने के बाद वैक्सीन समाप्त होने पर तमाम लोगों को मायूसी हुई।
विज्ञापन

सीएचसी के अलावा क्षेत्र के 18 स्थानों पर मंगलवार को वैक्सीनेशन कराया गया। गांव खाता में 250 डोज, कुर्रैया में 300 डोज, सीएचसी में 500 डोज सहित अलग-अलग स्थानों के लिए अलग-अलग संख्या में डोज भेजी गई। गांव खाता के प्राथमिक स्कूल में कोरोना की पहली वैक्सीन लगने की जानकारी पर गांव के अलावा आसपास गांव के लोग वैक्सीनेशन कराने पहुंचे। परिसर में भारी भीड़ न लगे इसको लेकर स्कूल का गेट बंद कर पहले कुछ लोगों को ही परिसर में प्रवेश को कहा गया। मगर परिसर में भारी भीड़ लगी। पहले वैक्सीन लगवाने को लेकर लोगों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। भारी भीड़ पर गांव के कुछ लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइनें लगवाकर वैक्सीनेशन शुरू कराया। मगर कुछ देर बाद ही वैक्सीन समाप्त हो गई। इस पर कई लोग वैक्सीन लगवाने से रह गए। इसको लेकर लोगों में रोष देखा गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेम सिंह राजपूत ने बताया कि गांव के प्रमुख लोगों के टीकाकरण कराने वालों की संख्या की जानकारी कर उतनी डोज भेजी जाती है। गांव खाता में आसपास गांव के लोग आ गए होगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत लोगों को कराना है। लोग धक्का-मुक्की न कर धैर्य रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें