फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछली बैठक में 63 करोड़ के प्रस्ताव का हिसाब नहीं देने पर सदस्यों ने किया बहिष्कार, हंगामा

विज्ञापन
जिला पंचायत के गेस्ट हाउस के बाहर प्रदर्शन करते जिला पंचायत सदस्य। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की मिनी संसद की शनिवार को दूसरी बोर्ड की बैठक थी। इसमें सदस्यों ने पहली बैठक में पारित हुए 63 करोड़ के कार्य का लेखा जोखा मांगा। हिसाब नहीं दिए जाने पर सदस्य भड़क गए और हंगामा करने लगे। इसके बाद बैठक की कार्य योजना में सर्वाधिक तीन करोड़ से अधिक अध्यक्ष के काम देखने पर सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सदस्यों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष ने खुद और अपने चहेतों के कामों को सबसे ज्यादा शामिल किया है। जबकि सदस्यों को नाम मात्र के काम शामिल किए गए। विधायकों के भी जिला पंचायत में कार्य शामिल किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में शनिवार को दोपहर में 12:10 बजे जिला में बोर्ड की बैठक शुरू हुई थी। पिछली बैठक की पुष्टि के दौरान सदस्यों ने 63 करोड़ से किए गए कार्य का ब्योरा मांगा। आरोप है कि इस पर टाल मटोल होने लगी। आरोप है कि अध्यक्ष ने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद बैठक की कार्य योजना में जिला पंचायत के खुद के कार्य तीन करोड़ से अधिक, अपने चहेतों के सर्वाधिक कार्य शामिल करने का भी सदस्यों ने आरोप लगाया। सदस्यों का कहना था कि जिला पंचायत में विधायकों के भी कार्य को शामिल किया गया है। जबकि सदस्यों को उनके वार्ड में कार्य नाम मात्र के दिए गए है। इस पर हंगामा शुरू हो गया। सदस्यों का कहना था कि बोर्ड के कार्यों में सदस्यों को मनमानी का शिकार बनाया जा रहा है। सदस्यों को समान नहीं समझा जा रहा है। हंगामा करने के दौरान सदन से बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल आए और जिला पंचायत कार्यालय के गेट पर सांकेतिक धरना देते हुए नारेबाजी करने लगे। कुछ देर धरना देने के बाद वहां से उठकर जिला पंचायत के गेस्ट हाउस में सभी सदस्य पहुंच गए। बैठक की कार्रवाई को रोक दिया गया।
सीडीओ के नाम से भी शामिल किया गया कार्य
बैठक में शामिल की गई कार्ययोजना में 25 लाख 44 हजार का गांव गाजीपुर कुंडा में सीसी रोड सीडीओ के पद नाम से शामिल किया गया था। जबकि सदस्यों का कहना था कि अधिकारियों के नाम से कार्ययोजना में कोई कार्य शामिल नहीं किया जा सकता है। यह कार्ययोजना मनमाने ढंग से बनाई गई है। अध्यक्ष मन मुताबिक जिला पंचायत की कार्य योजना को बनवा रहीं है।
विज्ञापन

000
किसके कितने काम किए गए शामिल
पद कार्य संख्या लागत
जिपं अध्यक्ष 06 2.48 करोड़
विधायक सदर 03 35.62 लाख
विधायक बरखेड़ा 01 16.25 लाख
विधायक पूरनपुर 02 1.04 लाख
सीडीओ 01 25.44 लाख
सभी मेंबरों को बराबर का काम दिया जाएगा। विपक्षी गलत तरीके से आरोप लगा रहे है। बजट के अनुसार ही कार्य योजना बनाई गई है। - डॉ. दलजीत कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष
जिला पंचायत अध्यक्ष महोदया ने निजी काम के लिए सबसे ज्यादा धनराशि के काम अपने पास लिए है। जबकि अन्य सदस्यों को दो दो लाख के काम भी नहीं दिए गए। पिछली बैठक का भी कोई आय व्यय नहीं दिया गया। - परेमश्वरी दयाल, जिपं सदस्य कमेटी अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें