फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: यूपी मार्गदर्शी एप बताएगी बसों की सही लोकेशन, मिलेगी राहत

Thu, 18 Sep 2025 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवहन निगम की बसों में यात्रियों को सुगम यात्रा कराने के साथ ही अब बसों की सही लोकेशन की भी जानकारी मिल सकेगी। परिवहन विभाग की ओर से जारी एप्लीकेशन के माध्यम से यात्री अपनी बस की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही पैनिक बटन महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो से संचालित बसों की जानकारी के लिए अब यात्रियों को पूछताछ काउंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अपने मोबाइल फोन में प्ले स्टोर के माध्यम से यूपी मार्गदर्शी एप डाउनलोड कर बसों की लोकेशन पता कर सकेंगे। इससे उन्होंने बसों की जानकारी यहां-वहां नहीं भटकना पड़ेगा। इसके साथ ही रोडवेज की बसों में पैनिक बटन लगाया जाएगा। इससे महिला यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
बसों में महिलाओं के साथ किसी तरह की घटना होने पर वह इसका उपयोग कर सकेंगी। पैनिक बटन दबाते ही यह महिलाओं को मदद उपलब्ध कराएंगे। डिपो से संचालित बसों में पैनिक बटन को भी लगवा दिया गया है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी मार्गदर्शी एप से बसों की जानकारी मिल सकेगी। इसका लोग प्रयोग भी कर रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं की सुविधाओं के पैनिक बटन को बसों में लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें