फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की टीम ने अयोध्या को दी करारी शिकस्त

Thu, 18 Sep 2025 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को आठ मैच खेले गए। इसमें टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिला। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय जूनियर फुटबॉल टूर्नामेंट में बुधवार को पहला मैच झांसी व चित्रकूट की टीमों के बीच खेला गया। इसमें झांसी की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में देवीपाटन ने 2-0 से बस्ती को मात दी। तीसरा मैच प्रयागराज व मेरठ की टीमों के बीच खेला गया। इसमें रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर रहा।
चौथे मुकाबले में मुरादाबाद ने 2-0 से विंध्याचल को शिकस्त दी। पांचवें मुकाबले में आगरा की टीम ने 3-0 से बढ़त बनाते हुए अलीगढ़ को हराया। छठे मैच में आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 4-1 से पराजित किया। सातवें मुकाबले में बनारस के खिलाड़ियों ने लखनऊ की टीम को 1-0 से मात दी। आठवां मैच स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व अयोध्या के बीच खेला गया। इसमें अयोध्या को 4-1 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन

मैच के दौरान बीएसए अमित कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह, फुटबॉल संघ के अध्यक्ष कपिल देव, अजय चौहान, मनोज गंगवार आदि खेलप्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें