-पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। घर से दूध लेने निकली सात वर्षीय मासूम से रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म की कोशिश की। शिकायत पर चाचा ने गाली-गलौज की। मासूम के पिता ने जहानाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी सात वर्षीय पुत्री 15 अप्रैल की शाम 7:30 बजे गांव के युवक के घर दूध लेने गई थी। रिश्ते के चाचा का घर उसी रास्ते में पड़ता है। पुत्री को अकेला देख आरोपी ने उसे घर में बुला लिया। आरोपी घर में अकेला ही रहता है। इस दौरान गांव के एक युवक ने चाचा को बालिका से अश्लील हरकत करते हुए देख लिया।
मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजन मामले की शिकायत लेकर चाचा के घर पर पहुंचे, तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इंस्पेक्टर मुकेश शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कराई जा रही है।