फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 72 घंटे पूर्व सील होगी नेपाल सीमा

विज्ञापन
मझोला में प्रवेश करते उत्तराखंड की ओर से आते वाहन । संवाद
विज्ञापन
कलीनगर। लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर जनपद से लगी नेपाल सीमा 72 घंटे पूर्व सील की जाएगी। मंगलवार को सीमा पर एसएसबी के साथ पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी। 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक सीमा पर आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान सीमा पर कड़ी सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए जनपद में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। चुनाव को लेकर सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुपालन में लोकसभा चुनाव को देखते हुए जनपद से लगी नेपाल सीमा को 16 अप्रैल की शाम पांच बजे से 19 अप्रैल को मतदान समाप्ति तक सील किया जाएगा।

चेकपोस्ट पर नहीं हो रही वाहनों की जांच
मझोला। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सीमाओं पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश हैं। इसके बावजूद मझोला में उत्तराखंड से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले चार पहिया वाहन चालक बेरोकटोक प्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन

आला अधिकारियों की ओर से चेकपोस्ट पर लगाए गए कर्मचारी किनारे बैठकर आराम फरमाते नजर आते हैं। ऐसे में अन्य राज्यों से आवाजाही करने वाले वाहनों पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं है। जबकि हाल ही में नानकमत्ता में डेरा प्रमुख की हत्या करने वाले शूटर इसी रास्ते से होकर अन्य राज्यों को भागने में सफल हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें