फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit: नए साल के पहले दिन दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से दो साल के बच्चे की मौत, परिवार में कोहराम

Wed, 01 Jan 2025 05:39 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बिलसंडा में बुधवार को दो साल का बच्चा तालाब में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक बच्चे के परिवार में मचा कोहराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा कस्बा के भारतगंज मोहल्ला में दो वर्षीय बालक की बुधवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


कस्बा के भारतगंज मोहल्ला निवासी अनीस का दो वर्षीय इकलौता पुत्र हमजा बुधवार की सुबह करीब नौ बजे खेलते खेलते घर से बाहर चला गया। काफी समय तक वापस घर न आने पर उसकी मां नगमा उसे मोहल्ले में तलाशने लगी। करीब तीन घंटे बाद घर के समीप स्थित तालाब में बच्चों ने बालक का शव उतरता दिखा तो शोर मचाया। इस पर मौके पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। बच्चे को तालाब से निकाल कर नगर के निजी अस्पताल में लेकर गए। इसके बार उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। 

वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय और लेखपाल नीरज भी जांच करने पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। हादसे के बाद से परिजन बदहवास हो गए। घर में मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें