फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ, डीवीआर खंगाले

Wed, 01 Jan 2025 03:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के बारे में पता करने में जुटी पुलिस व जांच एजेंसियोंं ने सोमवार को एक मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ की। सिरसा चौराहा के पास स्थित इसी मेडिकल स्टोर से आतंकियों ने नशे के कैप्सूल खरीदे थे। इसके अलावा पुलिस ने आतंकियों की स्थानीय गतिविधियां पता लगाने के लिए बाजार से जब्त किये गए सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर की भी पड़ताल की।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक से खरीदे गए कैप्सूल व आतंकियों से हुई बातचीत के बारे में पूछा। कई और सवाल भी किए। ये कैप्सूल खरीदने की जानकारी आतंकियोंं की होटल में रुकने में मदद करने वाले सनी व उसके दोस्त दीपक ने पुलिस को बताई थी।
उन्होंने ही जानकारी दी थी कि हरजी होटल में ठहरने के लिए जाने से पहले आतंकियों ने कैप्सूल खरीदे थे और ढाबे पर खाना खाया था।
पुलिस कई और स्थानीय संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रही है। आतंकियों को ठहराने के लिए इंग्लैंड से फोन करने वाले आतंकी सिद्धू के संपर्कों को पुलिस ने सोमवार को भी खंगाला।
विज्ञापन

इसके साथ रविवार को जिन 60 दुकानों के सीसीटीवी चेक किए गए थे, उनकी डीवीआर की जांच सोमवार को भी जारी रही। हालांकि, सोमवार को नगर में सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के लिए अभियान नहीं चलाया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आतंकियों के होटल हरजी में रुकने और निकलने के बाद 23 दिसंबर को मुठभेड़ में मारे जाने के बीच की कई गतिविधियां सामने आई हैं। इन्हीं के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें