फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, किशोर समेत दो की मौत, 10 लोग घायल

Mon, 08 Apr 2024 03:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को सड़क हादसा हो गया। बाइक से टकराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। 10 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के घुंघचाई थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब दो बजे पुन्नापुर-गुलड़िया मार्ग पर एक बाइक से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक और ट्रैक्टर पर बैठे किशोर की मौत हो गई। 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। दो घायलों का इलाज पूरनपुर सीएचसी में हो रहा है। अन्य घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिलावरपुर निवासी शिवम (18) बाइक से इकोहत्तरनाथ मंदिर से वापस घर जा रहा था। बाइक पर दो बच्चों समेत पांच लोग सवार थे। पुन्नापुर-गुलड़िया मार्ग पर उसकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर ट्रॉली समेत पलट गया। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

हादसे में बाइक सवार शिवम और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार 16 वर्षीय विशाल वर्मा की मौत हो गई। बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार 10 लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें