फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सात घंटे गुल रही 25 मोहल्लों की बिजली, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर खंभे लगवाने और अन्य कार्यों की वजह से आधे शहर की बिजली आपूर्ति सात घंटे से अधिक समय तक गुल रही। बाद में आपूर्ति बहाल होने के बाद भी ट्रिपिंग होती रही। बिजली कटौती से लोगों का कामकाज प्रभावित हुआ। इंवर्टर दगा दे गए। जेनरेटर से काम चलाया गया। बिजली के खंभे लगाने व मरम्मत का कार्य प्रधानमंत्री की सभा के चलते किया जा रहा है।
विज्ञापन

नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन से पहले पावर कॉरपोरेशन टनकपुर हाईवे किनारे अपनी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। रविवार को कॉरपोरेशन ने हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक ढीले तारों को कसवाया। नए खंभे लगाए गए तो झुके खंभों को सही कराया गया। इसके साथ ही तारों पर आ रही टहनियों को भी हटाया गया।
इसको लेकर शहर के अशोक कॉलोनी, एकता नगर, स्टेडियम मार्ग, माधोटांडा सड़क, निरंजन कुंज, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, संजय रॉयल पार्क, गोदावरी स्टेट ऑफीसर्स कॉलोनी, पुलिस लाइन समेत करीब 25 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति सुबह आठ से दिन में तीन बजे तक गुल रही।
विज्ञापन

10 हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हुए। टैंक खाली हो जाने पर लोगों ने जनरेटर चलाकर पानी भरा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ काम कराया गया था। इस वजह से शट डाउन लिया गया था।
-
आज भी की जाएगी कटौती
जेई ने बताया कि टनकपुर हाईवे पर कुछ काम शेष रह गया है, जिसे सोमवार को पूरा कराया जाएगा। इसके चलते सुबह आठ से दिन में दो बजे तक दोबारा शट डाउन लिया जाएगा। इससे शहर के 25 मोहल्लों के उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें