फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम लुभाई कॉलेज में बन गईं लड़कियों की दो क्रिकेट टीम, होंगे मुकाबले

विज्ञापन
रुपाली - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। रामलुभाई साहनी राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में सोमवार को लड़कियों की दो टीमों का गठन हो गया है। कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल कुमार मलिक की देखरेख में सोमवार टीम चयन के लिए ट्रायल हुआ। अब इनके बीच मुकाबला कराकर 16 लड़कियों की कॉलेज की एक टीम बनाई जाएगी, जो उपाधि महाविद्यालय की गर्ल्स टीम से मैच खेलेगी। उपाधि कॉलेज में भी गर्ल्स टीम तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

इनका हुआ चयन: निहारिका, सना, प्रतिभा, अदिति, वर्षा रानी, प्रीति, दीपिका, वर्षा देवी, प्रीति देवी शर्मा, दिव्यांशी, ज्योति शर्मा, शीतल, नैंसी, रूपाली, मानसी, रमसा महबूब, सना खान, प्रियांशी, अलीना। कुछ छात्राओं का चयन मंगलवार को किया जाएगा।
जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे
बहुत अच्छा है कि हमें क्रिकेट खेलने का मौका मिल रहा है। हम लड़कियों में भी खेलने का बहुत जुनून है पर मौका नहीं मिल पाता। अब मौका मिल रहा है तो मैदान में जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

-रूपाली, कप्तान
जिला स्तरीय प्रतियोगिता हो
मैं वैसे तो क्रिकेट रेगुलर खेलती हूं, पर कॉलेज में नहीं खेला। यहां अब तक टीम ही नहीं थी। अब टीम बन रही तो पूरे दमखम के साथ खेलेंगे। गर्ल्स क्रिकेट टीम की जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताएं भी होनी चाहिए।
-वर्षा रानी
मैं पहली बार क्रिकेट खेल रही हूं, बहुत अच्छा लग रहा है कि हम लड़कियों को खेल में भी आगे बढ़ने का मौका मिल सकेगा। अगर यूनिवर्सिटी स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा तो वहां भी खेलेंगे। -नैंसी
जरूरी है अभ्यास
क्रिकेट में आज लड़कियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। अगर हमको खेलने का मौका मिले तो हम भी कामयाबी की बुलंदी छू सकते हैं। जिले स्तर पर गर्ल्स टीम बननी चाहिए और उनसे पहले कॉलेज स्तर पर टीमें बनें और अभ्यास कराया जाए। - अदिति
अब मिला माहौल
हमारे कॉलेज में अब खेल का माहौल शुरू हो रहा है। सभी लड़कियों को पढ़ाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का मौका मिल सकेगा। - सना कुमारी
हर कॉलेज में हो टीम
विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए हर कॉलेज से गर्ल्स क्रिकेट टीम तैयार हो। जब हर कॉलेज में टीम होगी तो खेल का माहौल भी बनेगा और अच्छे खिलाड़ी भी तैयार हो सकेंगे। - प्रीति
हम सब उत्साहित हैं
पिछले साल क्रिकेट खेला था। उसके बाद खेलने का मौका नहीं मिला। अब कॉलेज में टीम बन रही है तो हम सब उत्साहित हैं। अच्छी टीम बने और इंटर यूनिवर्सिटी तक खेलने का मौका मिले। - नेहा राना
अब विवि स्तर पर मिलेगा मौका
हमारे कॉलेज में क्रिकेट टीम नहीं थी, इसलिए बाहर खेलने का मौका नहीं मिल पाता था। अब कॉलेज स्तर पर टीम बन रही है तो अच्छा खेलकर हम सब यूनिवर्सिटी स्तर पर भी खेल सकेंगे। - दीपिका
बड़ी प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
खेलना तो हम सब चाहते हैं पर कॉलेज में टीम नहीं थी। अब टीम बन रही है तो अच्छा लग रहा है। बड़ी प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका भी मिलेगा। -सोनम
जिले की बने टीम
हर कॉलेज में गर्ल्स टीम होनी चाहिए। जिला स्तर पर जिले की एक टीम बने। इससे लड़कियां भी जिले का नाम रोशन करेंगी। - दिव्यांशी
क्रिकेट खेलने का तो बहुत शौक है पर मौका ही नहीं मिला। अब कॉलेज में टीम बन रही है। अच्छा खेलेने वाले को मिलेगा मौका। यह जानकार मैं उत्साहित हूं। - वर्षा देवी
जीतेंगे मेडल
क्रिकेट की प्रतियोगिता शुरू हो चुकी हैं। अब कॉलेज में टीम बन रही है। अगले साल विश्वविद्यालय स्तर पर खेलेंगे और मेडल जीतेंगे। - ज्योति शर्मा
पहल शानदार है
लड़कियां भी अच्छा क्रिकेट खेल सकती हैं। हम भी अच्छा खेलेंगे और ट्रॉफी जीतकर लाएंगे। कॉलेज स्तर पर पहल शानदार है। - प्रतिभा
रोज प्रैक्टिस करेंगे
कॉलेज में टीम नहीं थी तो खेलने का माहौल भी नहीं था। अब टीम होगी तो खेलने का मौका भी मिलेगा। रोज प्रैक्टिस करेंगे। अपनी प्रतिभा निखारेंगे। - प्रीति द्वितीय
शौक है क्रिकेट का
मुझे हमेशा क्रिकेट का शौक रहा। कॉलेज में खेलती भी थी, लेकिन यहां टीम ही नहीं थी। अब टीम होगी तो खेलेंगे और विश्वविद्यालय स्तर तक खेलेंगे। - सुमन गंगवार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें