फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े टेंपों में ट्रक ने मारी टक्कर, किशोर की मौत, कई घायल

विज्ञापन
अमरिया रोड पर हादसे के बाद खाई में गिरा टेंपो व ई-रिक्शा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
जहानाबाद/पीलीभीत। अमरिया से जहानाबाद की ओर सवारियां लेकर आ रहे टेंपो को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर रविवार को अमरिया से सवारियां लेकर टेंपो आ रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव सरदार नगर के पास टेंपो चालक कुछ सवारियां उतराने के लिए रुका। इसी दौरान अमरिया और जहानाबाद की ओर आमने सामने आ रहे ट्रक चालकों ने बचाव किया, तो अमरिया की ओर से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो खाई में पलट गया। टेंपो सवार बरेली के थाना बहेड़ी के गांच चका चौड़ेरा निवासी मोहम्मद जाकिर का 12 वर्षीय पुत्र मोहम्मद नाजिर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दो महिला सलमा और तरन्नुम को भी चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जहानाबाद सीएचसी भिजवाया। चालक मौका देखकर ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। जहानाबाद इंस्पेक्टर प्रभाष चंद के अनुसार मोहम्मद नाजिर की मौत हो गई है। जबकि दो महिलाओं का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें