फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सीएचसी में अव्यवस्थाओं के विरोध में व्यापारियों का धरना

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी नेता, वकील और अन्य । स्रोत - व्यापारी नेता
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। सीएचसी में चिकित्सकों, स्टाफ के समय से नहीं पहुंचने और समय से पहले खिसक जाने, मरीजों को बाहर से दवाइयां लिखने, गंदगी आदि समस्याओं के विरोध में प्रांतीय व्यापारी नेता ने अपने समर्थकों के साथ धरना देकर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संयुक्त महासचिव विजय पाल विक्की ने बुधवार को समर्थकों के साथ सीएचसी में अव्यवस्थाओं के विरोध में धरना दिया। व्यापारी नेता का आरोप है कि चिकित्सक समय पर सीएचसी नहीं आते और समय से पहले खिसक जाते हैं। मरीजों को अधिकतर दवाइयां बाहर की लिखी जाती हैं। भीषण गंदगी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को उनके कार्यालय में पहुंचकर दिया। ज्ञापन में सीएचसी में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की तैनाती कराने, बाहर से लिखी जाने वाली दवाइयों पर रोक लगवाने, साफ-सफाई कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें