फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडी पास के बिना गेहूं ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Mon, 07 Apr 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। किसान के नाम पर बगैर मंडी गेट पास के गेहूं ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मंडी समिति और खाद्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। जांच में गेहूं व्यापारी का निकला। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मंडी समिति में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन

पाबंदी के बाद भी क्षेत्र से गेहूं जिला मुख्यालय और उत्तराखंड ले जाया जा रहा है। दो दिन पहले गेहूं लेकर उत्तराखंड जा रहे ट्रक को पकड़ा गया था। जुर्माना और मंडी शुल्क वसूलने के बाद ट्रक को छोड़ा गया। सोमवार को मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला के नेतृत्व में मंडी और खाद्य विभाग की टीम ने बगैर मंडी गेट पास के गेहूं लेकर पीलीभीत जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा।
ट्रैक्टर चालक ने गेहूं किसान का होने और स्वेच्छा से बिक्री के लिए पीलीभीत ले जाने की जानकारी टीम सदस्यों को दी। मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने बताया कि जांच में किसान के नाम पर व्यापारी का गेहूं बिक्री के लिए ले जाने की पुष्टि हुई। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लिया गया है। मंडी शुल्क और 30 हजार जुर्माना वसूलने के बाद ही वाहन को छोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें