फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीवों ने मोहा मन: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ का दीदार कर रोमांचित हुए सैलानी, भालू भी दिखा

Mon, 06 Jan 2025 02:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल भ्रमण के दौरान सैलानियों को बाघ और भालू के दीदार हुए। उन्होंने बाघ और भालू की तस्वीरों को कैमरे में कैद कर लिया। 
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ, भालू - फोटो : सैलानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत जिले में वन्यजीवों के दीदार और प्राकृतिक वातावरण देखने के शौकीन सैलानियों की आमद से पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) गुलजार हो रहा है। रविवार को छुट्टी के चलते दूसरी शिफ्ट में जंगल सफारी करने के लिए सैलानी अधिक संख्या में पहुंचे। सैलानियों ने सफारी वाहन से जंगल की सैर की। जंगल भ्रमण के दौरान बाघ और भालू के दीदार कर सैलानी काफी खुश हुए। उन्होंने बाघ और भालू की तस्वीरों को कैमरे में कैद किया।  

विज्ञापन


चूका बीच की खूबसूरती और जंगल में बाघ के दीदार सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। छह नवंबर को पर्यटन सत्र के आगाज के बाद से ही सैलानियों की आमद बनी हुई है। दोनों शिफ्टों में सैलानी जंगल सफारी का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। वन्यजीवों का दीदार करने के साथ जंगल सफारी का आनंद ले रहे हैं। 

Bareilly News: बरेली में समलैंगिक संबंध के चलते युवक की हत्या, दोस्त निकला कातिल, छह माह बाद खुला राज
विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह है कि इस सत्र में अब तक पीटीआर के पर्यटन स्थलों पर आने वाले सैलानियों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। विभागीय अफसरों का मनाना है कि सैलानियों की संख्या पूर्व की अपेक्षा अधिक हैं। ऐसे में संख्या के पुराने रिकॉर्ड टूटने की बात भी कही जा रही है। चूका बीच की हटें जनवरी के पहले सप्ताह तक बुक हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें