फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया साल मनाने दिल्ली, महाराष्ट्र और लखनऊ से चूका पहुंचे सैलानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जंगल के बीचों और शारदा सागर डैम के किनारे बना चूका बीच के शांत वातावरण में नए साल का जश्न मनाने के लिए एक दिन पहले ही दिल्ली, महाराष्ट्र और लखनऊ से सैलानी पहुंच चुके हैं। नए साल को लेकर सैलानियों में अधिक उत्साह है। शुक्रवार को एक दिन पहले भी सौ सैलानियों ने चूका बीच की सैर की।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का जंगल और महोफ रेंज के कोर एरिया में स्थित ईको टूरिज्म चूका बीच खूबसूरती की अद्भुत मिसाल है। चूका का अद्भुत नजारा और जंगल में विचरण करते वन्यजीवों के दीदार सैलानियों को यहां आने पर मजबूर कर देता है। सत्र के दौरान जनपद के अलावा दूर दराज राज्यों से सैलानियों की आमद शुरू हो जाती है। इधर, नए साल को लेकर सैलानियों में उत्साह अधिक दिखाई दिया। नए साल पर चूका बीच की थारू व ट्री हट बुक हो गई। वन निगम के प्रभारी जमील उर रहमान ने बताया कि नए साल पर दिल्ली का एक परिवार महाराष्ट्र का एक परिवार के अलावा लखनऊ के दो परिवार थारू और ट्री हट में ठहरे हैं। इन परिवारों में आठ सदस्य शामिल हैं। रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को नए साल से एक दिन पूर्व करीब 100 सैलानियों ने चूका बीच की सैर की, जबकि जंगल सफारी के 23 चक्कर लगे।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व और चूका बीच के बारे में अक्सर सुना है। इसलिए परिवार के साथ घूमने आए हैं। जंगल सफारी का भी आनंद लिया। यहां की प्राकृतिक सुंदरता वाकई में अद्भुत है। - हमजा, पर्यटक दिल्ली
विज्ञापन

चूका बीच और जंगल के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी जुटाई। लंबे समय से यहां आने की तमन्ना थी। नए साल से एक दिन पूर्व परिवार के साथ यहां आकर प्राकृतिक सुंदरता का करीब से नजारा देख रहे हैं। - शाकिब, पर्यटक दिल्ली
मुस्तफाबाद पर सैलानियों की आरटीपीसार जांच शुरू
पीलीभीत। ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएमओ के निर्देश के बाद चूका बीच के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर सैलानियों की आरटीपीसार जांच शुरू हो गई है। माधोटांडा सीएचसी के स्टाफ ने मुस्तफाबाद पहुंचकर सैलानियों की सैंपलिंग के साथ कोरोना जांच शुरू कर दी है। दरअसल नए साल के नजदीक आते ही चूका बीच और जंगल घूमने वाले सैलानियों में उत्सुकता बढ़ रही है।
पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर 10 लोगों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। नियमानुसार ही प्रवेश दिया जा रहा है। तीन से चार दिन पर्यटकों की संख्या ज्यादा रहेगी। - नवीन खंडेलवाल, डीडी पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें