फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मतिथि का प्रमाण देकर वैक्सीन लगवा सकते हैं किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग 15-18 वर्ष की आयु वाले किशोरों को वैक्सीन लगाने की तैयारी में जुट गया है। किशोर अपनी उम्र का प्रमाण देकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। वैक्सीनेशन में 2007 से पहले जन्मे किशोर शामिल होंगे। तीन जनवरी से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन में कोवाक्सिन का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावी कदम उठाया है। कोरोना तेजी से फिर पैर पसार रहा है, जिले में कोई केस सामने आए उससे पहले विभाग वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने में जुट गया है। प्रथम डोज में जिला यूपी में चौथे स्थान पर और दूसरे डोज में जिला बीसवें स्थान पर है। जल्द सौ प्रतिशत डोज का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। जनवरी में किशोरों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
बीमार बुजुर्गों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगेंगे टीके
गंभीर रूप से बीमार बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंट लाइन वर्कर, चुनाव में ड्यूटी वाले कर्मचारियों को दस जनवरी से टीके लगाए जाएंगे। हालांकि कौन सा टीका लगेगा अभी तय नहीं किया गया है। जो टीके लगवा चुके हैं उनको इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल आना है तो आरटीपीसीआर जांच करानी होगी
जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों को आरटीपीसीआर की जांच करानी होगी। जिला महिला अस्पताल में इसे सोमवार से लागू कर दिया जाएगा। सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया ने बताया कि सोमवार से व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी। बाहर से आने वाले मरीजों की जांच की जाएगी। वहीं जिला अस्पताल में भी इसे लागू किया जाएगा। जो मरीज सर्दी जुकाम वायरल से पीड़ित हैं उनकी जांच कराई जाएगी।
जिला अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस
जिला अस्पताल में शुक्रवार से डायलिसिस शुरू हो गई है। पहले मरीज को निशुल्क डायलिसिस की गई। अब जिले के लोगों को डायलिसिस के लिए बाहर या निजी अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी होगी।
ठंड में थोड़ा रहे सतर्क
ठंड में सर्दी जुकाम, वायरल आसानी से जकड़ लेता है, जिसके चलते किसी भी वायरस की चपेट में आना आसान हो जाता है। इसलिए ठंड में कोरोना से बचना है तो ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि ठंड में यह वायरस और खतरनाक होकर तेजी से संक्रमित कर सकता है। इसलिए एहतियात जरूरत बरतें।
विज्ञापन

वर्जन
तीन जनवरी से 2007 से पहले जन्मे किशोरों को कोवाक्सिन का टीका लगाया जाएगा। इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
- डॉ. आलोक शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें