फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 18 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर अब तक 1.51 लाख क्विंटल चीनी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पेराई सत्र बंदी का जारी किया जा चुका है नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पूरनपुर। पूरनपुर चीनी मिल का पेराई सत्र बंद होने का पहला नोटिस जारी किया जा चुका है। नोटिस के अनुसार चीनी मिल का पेराई सत्र 13 मार्च को बंद होगा।

चीनी मिल में गन्ने से भरे वाहनों की कतार मंगलवार को लगी रही। चीनी मिल के जीएम दीप्ति देव यादव ने बताया कि गन्ना सप्लाई कलेंडर के अनुसार सभी इंडेंट दो दिन पहले जारी कर दिए गए थे। कलेंडर के अनुसार क्षेत्र में अब किसानों के पास गन्ना नहीं है। बताया कि चीनी मिल पेराई सत्र बंदी का पहला नोटिस सोमवार को जारी किया गया।
विज्ञापन

चीनी मिल अब तक 18 लाख क्विंटल गन्ना पेरकर 1.51 लाख क्विंटल चीनी बना चुकी है। जीएम ने बताया कि अगर किसी किसान के पास गन्ना है तो वह समय से चीनी मिल को सप्लाई कर दे। रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना किसी कीमत पर नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें