पूरनपुर। विभिन्न विकास कार्योें को लेकर निकाली गई निविदा प्रक्रिया दोबारा निरस्त कर दी गई है। तर्क है कि सभी कार्यों की निविदा बिक्री निर्धारित समय तक नहीं हो सकी।
विकास खंड की ओर से विकास विभाग में 49 विकास कार्य कराने के लिए पूर्व में निविदा आमंत्रित की गई थी। चार मार्च तक टेंडर मांगे गए थे। उसी दिन खुलने थे। इस दौरान एक मार्च को टेंडर बिक्री को लेकर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के पति अतेंद्र पाल सिंह और लेखाकार में टेंडर बिक्री को लेकर विवाद हो गया था। मामला एसडीएम तक पहुंचा। बाद में टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया।
छह मार्च को दोबारा 70 कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की गईं। निविदा बिक्री 12 मार्च तक और इसी दिन गठित समिति के समक्ष खोली जानी थी। मगर निर्धारित समय तक सभी कार्यों के लिए निविदा की बिक्री नहीं हो सकी। इससे टेंडर प्रक्रिया को दोबारा निरस्त कर दिया गया। इसकी सूचना ब्लाॅक कार्यालय के सूचना पट्ट पर चस्पा की गई है। संवाद