फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला को मारने वाली बाघिन अब डंडिया गांव के बाग में दिखी, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 24 Jul 2025 11:16 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में दहशत फैलाने वाली बाघिन अब तक नहीं पकड़ी जा सकी है।टांडा कॉलोनी के बाद बृहस्पतिवार सुबह यह बाघिन डंडिया गांव के पास बाग में देखी गई। बाघिन की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
डंडिया गांव में लाठी-डंडे लेकर खड़े ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का पर्याय बनी बाघिन बृहस्पतिवार सुबह डंडिया गांव के पास देखी गई। किसान निजामुद्दीन के आम के बाग में बाघिन की चहलकदमी देखे जाने के बाद ग्रामीण में दहशत फैल गई। सूचना पर आला अफसरों के साथ वन विभाग की टीमें पहुंच गईं। अफसरों का दावा है कि बाघिन की लोकेशन ट्रेस कर घेराबंदी की जा रही है। हालांकि ग्रामीण वन विभाग पर लगातार लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि तीन दिन पूर्व भी बाघिन डंडिया गांव के आसपास देखी गई थी। विभाग को भी इसकी सूचना मिली थी लेकिन पकड़ने के कोई प्रयास नहीं किए गए। बृहस्पतिवार सुबह बाघिन फिर गांव के नजदीक पहुंच गई। ग्रामीण की नजर पड़ी तो लोग मौके पर एकत्र हो गए। 

यह भी पढ़ें- पत्नी बनाकर किया जिस्म का सौदा: नशा देकर दोस्तों को सौंपा, होटलों में भी...; आपबीती बताकर रो पड़ी पीड़िता
विज्ञापन


डीएफओ मनीष सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीमों ने बाघिन की घेराबंदी के प्रयास शुरू किए। प्रभावित क्षेत्र के आसपास लोगों को आने से रोका गया है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी गांव में तैनात की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बाघिन की मौजूदगी और लगातार हो रहे हमलों के चलते खेताबाड़ी का काम पूरी तरह से प्रभावित है। फसलों को नुकसान हो रहा है। ग्रामीण जल्द से जल्द बाघिन को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

आंगन से होकर गुजरी बाघिन 
मंगलवार रात बाघिन टांडा कॉलोनी में शंकर मंडल के घर के बाहर होकर निकली थी। बुधवार सुबह पदचिह्न देखे तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीमों ने जांच की। शंकर मंडल ने बताया कि उनके घर में छह सदस्य हैं। घर की बाउंड्रीवॉल नहीं बनी है। मंगलवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग घर के अंदर सो गए। पालतू मवेशी को भी अंदर बांध दिया। शंकर ने बताया कि रात करीब चार बजे कुत्तों के तेज भौंकने पर वह जाग गए, लेकिन कमरे से बाहर निकलकर नहीं आए। 

सुबह करीब छह बजे परिवार के लोग उठे तो उनकी नजर बाघिन के पगचिह्न पर पड़ी। घर के पास खेत में पगचिह्न देखे गए। प्रधान ने सूचना वन विभाग को दी। सामाजिक वानिकी के अफसर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पदचिह्न देख बाघिन की लोकेशन का पता लगाया। ड्रोन कैमरे की मदद से घर के नजदीक एक बीघा गन्ने में भी बाघिन की स्थिति को परखा गया, लेकिन कहीं मौजूदगी नहीं दिखी। 
विज्ञापन

भिंडारा क्षेत्र में भी दिखे पदचिह्न, दौड़ीं टीमें
न्यूरिया के ग्राम भिंडारा में भी आबादी से सटे इलाके में बाघिन के पदचिह्न देखे गए। मौके पर पहुंचे सामाजिक वानिकी के डीएफओ भरत कुमार डीके ने अपनी टीम के साथ पदचिह्न के आधार पर बाघिन की लोकेशन का पता लगाने के प्रयास किए। इस पर बाघिन के भगतनिया फार्म की ओर निकल जाने की बात सामने आई। इस दौरान अफसर और टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि वह खेतों की ओर अकेले न जाएं। 

मैदना गांव में बाघिन की मौजूदगी का मचा शोर
बुधवार शाम टनकपुर हाईवे से सटे छोटे मैदना गांव में बाघिन की मौजूदगी का शोर मच गया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। बताया जाता है कि गांव की एक बच्ची ने बाघिन को गन्ने के खेत में जाते देखा। सूचना पर महोफ रेंजर सहेंद्र यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी जुटाने के साथ पदचिह्न ट्रेस करने के प्रयास किए, लेकिन कोई मौजूदगी के कोई प्रमाण नहीं मिले। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें