फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आधी रात को घर के आंगन में आई खूंखार बाघिन, सुबह दिखे निशान तो ग्रामीणों में फैली दहशत

Wed, 23 Jul 2025 04:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

न्यूरिया क्षेत्र के टांडा कॉलोनी निवासी शंकर मंडल के घर के आंगन और पास ही खेत में बाघ के पगचिह्न मिलने से बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि ये पगचिह्न सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच के हैं, जब शंकर मंडल और उनका परिवार घर के अंदर सो रहा था। गनीमत रही कि बाघिन ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। 
विज्ञापन
गांव के बाहर खेत में जुटे वनकर्मी व ग्रामीण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र में महिला की जान लेने वाली बाघिन मंगलवार रात टांडा कॉलोनी में पहुंच गई। बाघिन कॉलोनी निवासी शंकर मंडल के घर के आंगन से होकर गुजर गई। बुधवार सुबह घर के निकट खेत में बाघिन के पंजे देखने के बाद लोग एकत्र हुए। इसके बाद देखा तो शंकर मंडल के घर के आंगन में भी बाघिन के पंजे दिखाई दिए। सूचना पर क्षेत्र के काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और ड्रोन की मदद से बाघिन की लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास शुरू किए। बाघ मित्रों की टीम को भी क्षेत्र में लगाया गया है। हालांकि बाघिन की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से रात के समय सावधानी बरतने की अपील की है। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन

 

विज्ञापन

आंगन में बाघिन के पगचिह्न - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई गांवों में बाघिन की दहशत 
न्यूरिया थाना क्षेत्र के मंडरिया, फुलहर, महेशपुर, डंडिया, मेवातपुर, पौटा खुर्द समेत कई गांवों में बाघिन की दहशत है। 17 जुलाई को तीन लोगों पर हमले और एक महिला की मौत की घटना के बाद से स्थिति और बिगड़ गई थी। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद वन विभाग के अफसरों ने बाघिन को पकड़ने के प्रयास तेज किए गए थे, लेकिन उसी दिन शाम को महेशपुर गांव की सीमा में दिखने के बाद से बाघिन की कहीं मौजूदगी दिखाई नहीं दे रही हैं। 

वन विभाग की 20 टीमें निगरानी में जुटी हैं। बाघिन को लालच देने के लिए तीन गांव की सीमा में मवेशी को भी बांधा गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार को भी टीमें गांव-गांव घूमती रहीं। ग्रामीणों से जानकारी करने के साथ ही संभावित स्थानों पर गन्ने के खेतों में सर्च अभियान भी चलाया गया, लेकिन कहीं भी बाघिन की मौजूदगी दिखाई नहीं दी। बुधवार सुबह बाघिन के पगचिह्न टांडा कॉलोनी के एक घर के आंगन व खेतों में दिखे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें