फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: धान के खेत में घात लगाए बैठा था टाइगर, जिसे देख किसान के फूले हाथ-पैर, मच गई चीख-पुकार

Wed, 30 Aug 2023 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

माला रेंज के गांव रानीगंज में बुधवार सुबह एक बाघ जंगल से निकलकर खेतों में पहुंच गया। बाघ एक खेत में घात लगाए बैठा था, जिसे देख किसान के होश उड़ गए। उसने मचान पर चढ़कर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद बाघ भाग गया। 
विज्ञापन
जंगल से निकल धान के खेत में पहुंचा बाघ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व से बाहर निकलकर बाघ आबादी वाले इलाके में पहुंच रहे हैं। माला रेंज के गांव रानीगंज में बुधवार सुबह खेतों में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बाघ धान के खेत में पहुंच गया। बाघ को देखकर खेत में मौजूद किसान के हाथ-पैर फूल गए। उसने मचान पर चढ़कर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


किसान की चीख पुकार सुनकर तमाम लोग लाठी डंडा लेकर शोर मचाने लगे। उन्होंने पटाखा दागते हुए बाघ को खदेड़ा। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में बाघ धान के खेत में भागता दिखाई दे रहा है। किसानों ने इलाके में बाघ आने की सूचना वन विभाग को दी है। फिलहाल इलाके में दहशत बनी हुई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

इस साल तीन ग्रामीणों की हो चुकी है मौत 

पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज से सटे मथना जप्ती, पुरैनी दीपनगर और रानीगंज गांव हैं। इन इलाकों में अक्सर बाघ जंगल से निकलकर पहुंच जाता है। इस साल में बाघ के हमले में तीन ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। बाघ के हमलों से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। 

वर्ष 2023 में बाघ के हमले में गई इनकी जान 
30 मई - अशोक कुमार- अलीगंज न्यूरिया
28 जून- लालता प्रसाद- रानीगंज
16 अगस्त - राममूर्ति लाल- रानीगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें