फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में फिर लंगड़ाते दिखा बाघ, वीडियो वायरल

Mon, 05 Feb 2024 12:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की महोफ रेंज में एक बाघ चोटिल है। उसका वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह लंगड़ाते हुए चलता दिख रहा है। 
विज्ञापन
महोफ रेंज में बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) की महोफ रेंज में एक माह में दूसरी बार बाघ के लंगड़ाकर चलने का वीडियो वायरल हुआ है। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि बाघ की सेहत पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ा है। उस पर बायोलॉजिस्ट निगाह बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन


पीटीआर का पर्यटन सत्र जारी है। रोजाना सुबह और शाम की शिफ्ट में सैलानी जंगल घूमने के लिए पहुंच रहे हैं। जंगल सफारी के चिह्नित मार्गों पर सैलानियों को बाघों के दीदार भी हो रहे हैं। पिछले एक माह से महोफ रेंज के जंगल में एक बाघ की मौजूदगी विभाग के लिए गंभीर विषय बनी हुई है। दरअसल, किन्हीं कारणों से बाघ के आगे के एक पैर के पंजे में दिक्कत है, जिससे बाघ पूरी तरह चलने में असमर्थ नजर आ रहा है। 

एक माह पूर्व वीडियो सामने आने के बाद डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल की ओर से बाघ की निगरानी के लिए टीम और कैमरे लगाने की बात कही गई थी। शनिवार को सोशल मीडिया पर बाघ से जुड़ा एक और वीडियो वायरल होने से मामला ताजा हो गया। 
विज्ञापन


Bareilly: जिंदा जले पांच लोगों की मौत को हादसा साबित करने की तैयारी, पुलिस बोली- हत्या जैसा कोई साक्ष्य नहीं
विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल का कहना है कि विभागीय चिकित्सक और बायोलॉजिस्ट की टीम निगरानी में लगाई गई है। कैमरे की मदद भी ली जा रही है। फिलहाल बाघ की सेहत पर कोई विपरीत असर पड़ता नहीं दिखाई दे रहा है। जरूरत पड़ने पर विभाग के उच्च अफसरों को अवगत कराकर आगे की प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें